28.9 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

राजगंज की सड़कों पर स्टंटबाज़ी का आतंक, प्रशासन बेखबर…

राजगंज: राजगंज की सड़कों पर इन दिनों रफ्तार का खौफनाक खेल खुलेआम खेला जा रहा है। युवा राइडर्स लहरिया कट मारते हुए स्टंट कर रहे हैं और न सिर्फ अपनी जान, बल्कि राह चलते लोगों की ज़िंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।

आप जो तस्वीरें देख रहे हैं, वो राजगंज की मुख्य सड़कों की हैं। यहां कुछ सनकी युवक बाइक और स्कूटी से स्टंटबाज़ी कर रहे हैं। कभी अचानक ब्रेक लगाना, कभी तेज रफ्तार में ज़िगज़ैग ड्राइविंग और कभी बीच सड़क पर बाइक रोककर रील बनाना—इनके लिए सड़क जैसे खेल का मैदान बन चुकी है।
इन राइडर्स को न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही आम राहगीरों की सुरक्षा की। लहरिया कट मारते ये युवक हर पल किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन डर के साए में सफर करना उनकी मजबूरी बन गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या बाजार जाने वाले बुजुर्ग—सब इन बेकाबू स्टंटबाज़ों से परेशान हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है,

“साहब, रोज़ यही हाल है। ये लड़के ऐसे बाइक चलाते हैं जैसे सड़क उनकी हो। किसी दिन बड़ा हादसा जरूर होगा।”
सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस की नज़रों के सामने हो रहा है, लेकिन अब तक इन स्टंटबाज़ों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अगर समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो राजगंज की ये सड़कें किसी दिन किसी मासूम की कब्रगाह बन सकती हैं।

अब सवाल यही है—
कब जागेगा प्रशासन?
कब लगेगी इन रफ्तार के सौदागरों पर लगाम?
ताकि राजगंज की सड़कें एक बार फिर सुरक्षित बन सकें।

spot_img
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10
Video thumbnail
गोविन्दपुर भीतिया मारपीट मामले के आरोपी ने सुनाई घटना की असली वजह आप भी सुनिए...
04:20
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular