24.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

Jehanabad Bhojpuri Singer Firing: भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला, 4-5 राउंड फायरिंग का आरोप

Jehanabad Bhojpuri Singer Firing: बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट एरिया में सोमवार तड़के भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर 4 से 5 राउंड फायरिंग की और वहां खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घर के बाहर फायरिंग और कार में तोड़फोड़ का आरोप

जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह कुछ लोग अभिषेक सिंह के घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं और घर के बाहर खड़ी कार को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे एकत्र किए हैं।

अभिषेक सिंह ने शिवकुमार विक्की पर लगाया आरोप

पीड़ित भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह ने इस मामले में दूसरे भोजपुरी गायक शिवकुमार विक्की पर आरोप लगाया है। अभिषेक सिंह के अनुसार, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि घटना से पहले रात में उन्हें संदेश भेजकर धमकी भी दी गई थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

प्राथमिकी दर्ज, SIT का गठन

जहानाबाद के एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभिषेक सिंह के बयान के आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Tundi Road Dust Problem: धनबाद के टुंडी रोड पर धूल का गुबार, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

आपसी विवाद के पहलू से जांच कर रही पुलिस

एसडीपीओ के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों, फायरिंग में शामिल लोगों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular