28.9 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर…

बाघमारा: आगामी सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कतरास थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने की। इस दौरान एसआई सत्येंद्र कुमार यादव एवं मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक में थाना प्रभारी ने पूजा समितियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी और प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि हर हाल में निर्धारित समय पर ही मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

बैठक में मौजूद विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

spot_img
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10
Video thumbnail
गोविन्दपुर भीतिया मारपीट मामले के आरोपी ने सुनाई घटना की असली वजह आप भी सुनिए...
04:20
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular