26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

राजगंज में बिनोद बाबू जन सम्मान समारोह का आयोजन, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन…

राजगंज: राजगंज थाना अंतर्गत दलूडीह पंचायत के राजा बासपहाड़ स्थित बिनोद धाम परिसर में जननायक बिनोद बाबू के सम्मान में बिनोद बाबू जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्र प्रकाश चौधरी, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर लम्बोदर महतो, तिवारी महतो, सुनीता चौधरी और शंकर किशोर महतो मौजूद रहे। कार्यक्रम के निवेदक गिरधारी महतो थे।

समारोह की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा जननायक बिनोद बाबू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं राजकिशोर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने बिनोद बाबू के संघर्षमय जीवन, उनके सामाजिक योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि बिनोद धाम बिनोद बाबू के संघर्ष, विचार और स्मृतियों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी से बिनोद बाबू के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, आजसू कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बिनोद बाबू के आदर्शों पर चलने और उनके सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ किया गया।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular