26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

चिरकुंडा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन…

निरसा:निरसा विधानसभा क्षेत्र के चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 17 स्थित राखा पाड़ा ग्राउंड के समीप शुक्रवार की संध्या आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल चार स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे तथा लगभग 105 प्रकार की दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। आम नागरिक यहां आकर विभिन्न बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। गंभीर रोगियों को यहां से पीएमसीएच रेफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में डॉक्टरों की कमी है, जिस पर राज्य सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि चारों केंद्रों पर कुल चार डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें दो महिला एवं दो पुरुष चिकित्सक शामिल हैं। इनमें एक चाइल्ड स्पेशलिस्ट, एक दंत चिकित्सक तथा दो फिजिशियन उपलब्ध रहेंगे। केंद्रों पर बीपी, शुगर, फीवर, डायरिया, वायरल फीवर, सर्दी-खांसी सहित अन्य सामान्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा तथा दवाएं मुफ्त दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर चारों आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुल जाने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular