38.3 C
Jharkhand
Sunday, June 14, 2026

टुंडी में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांतिपूर्ण विसर्जन की अपील…

धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में सरस्वती पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया और पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सरस्वती पूजा को लेकर टुंडी और पूर्वी टुंडी में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने दर्जनों पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अंचल निरीक्षक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए और किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

वहीं सामाजिक स्तर पर भी शांति बनाए रखने के प्रयास तेज किए गए हैं। कोलहर पंचायत के मुखिया विजय मंडल ने स्थानीय भक्तों और पूजा समितियों के साथ बैठक कर विसर्जन के दौरान डीजे के उपयोग से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के प्रयोग से भक्तिमय और शांत वातावरण बना रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरस्वती पूजा और विसर्जन को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी बढ़ा दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
शहिद दारोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई...
01:20
Video thumbnail
मिर्जापुर वेबसीरीज़ फैन्स के लिए अच्छी ख़बर!अब कालीन और मुन्ना भैया का बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल...!
00:43
Video thumbnail
172 करोड़ की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण,बिहार के इस जिले की बदलेगी किस्मत...
02:54
Video thumbnail
गयाजी पहुंच भगवान बुद्ध का दर्शन कर पर्यटन मंत्री ने लिया आशीर्वाद..#GayaJi #Dharma #BuddhaBlessings
01:17
Video thumbnail
धनबाद में कॉपरेटिव सोसायटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...
03:24
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!