26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

रांची में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न…

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल सभी कार्यक्रमों का रियल टाइम अभ्यास किया गया। इस क्रम में उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया, मार्च-पास्ट की सलामी ली तथा परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने झांकियों के समयबद्ध प्रदर्शन एवं सुदृढ़ मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन फ्रीस्किंग, निगरानी तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular