26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

निरसा में सिझानु पर्व धूमधाम से मनाया गया….

IMG 20260124 WA0051

निरसा: निरसा क्षेत्र में सिझानु पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निरसा के खुसरी पंचायत के मुखिया एवं समाजसेवी सपन गौराई के आवास पर भी सिझानु पर्व का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन में मुख्य रूप से गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी प्रभु सिंह, मनु सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, अरूप गौराई, कृष्णा रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुखिया सपन गौराई ने बताया कि बसंत पंचमी के पश्चात शीतल षष्ठी के दिन सिझानु पर्व मनाया जाता है। यह पर्व माताओं द्वारा अपने बच्चों की भलाई और स्वास्थ्य की कामना को लेकर व्रत के रूप में किया जाता है। इस दिन बंगाली समाज के घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले पकाया गया भोजन ग्रहण करने की परंपरा है।

उन्होंने बताया कि इस दिन विभिन्न प्रकार की सब्जियां, मछली, चावल एवं दाल एक दिन पूर्व पकाकर ठंडा भोजन किया जाता है। चूल्हे के साथ-साथ सिल-जोनोंरा को भी इस दिन विश्राम दिया जाता है। शीतल षष्ठी के दिन ठंडा भोजन करने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है, क्योंकि यह समय वसंत ऋतु एवं चेचक जैसी बीमारियों का होता है, ऐसे में बासी भोजन शरीर को ठंडक प्रदान करता है। मेडिकल भाषा में इसे आरामदायक भोजन कहा जाता है।

चूंकि यह पर्व षष्ठी तिथि को मनाया जाता है, इसलिए इस दिन छह प्रकार की मौसमी सब्जियों को एक साथ उबालकर खाने की परंपरा है, जिसे “गोटा सिद्ध” कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से आलू, बीन्स, सेम, बैंगन, पालक, कलाई, मूंग सहित विभिन्न प्रकार की दालें शामिल होती हैं।

हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को मानभूम क्षेत्र में “सिझान” अथवा “बासी भात उत्सव” के नाम से जाना जाता है।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular