29.7 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

एबीवीपी का प्राचार्य के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया कॉलेज निरीक्षण…

बाघमारा: बाघमारा के कतरास स्थित कतरास कॉलेज में प्राचार्य वीरेंद्र कुमार द्वारा अर्थशास्त्र की शिक्षिका अंकिता झा के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। छात्र प्राचार्य वीरेंद्र कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
एबीवीपी के इस अनिश्चितकालीन धरने की सूचना पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह कतरास कॉलेज पहुंचीं और धरना दे रहे छात्रों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में शारदा सिंह ने कहा कि कतरास कॉलेज की स्थिति बेहद दयनीय है। यहां दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि शिक्षिकाएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो छात्राओं की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। इस गंभीर मामले से वे राज्यपाल महोदय को अवगत कराएंगी।

शारदा सिंह ने कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में साफ-सफाई का अभाव है, पीने का शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं है और कार्यालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी बिंदुओं को उचित फोरम पर उठाया जाएगा।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बाघमारा के बीडीओ लक्ष्मण यादव भी कतरास कॉलेज पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की। बीडीओ ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और सभी पक्षों के बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ के आश्वासन के बाद एबीवीपी द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया गया।

एबीवीपी के छात्र नेता ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर धरना समाप्त किया गया है, लेकिन यदि आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और महाविद्यालय प्रबंधन की होगी।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular