28.3 C
Jharkhand
Saturday, May 30, 2026

बजट 2026: क्या होगा सस्ता और क्या महंगा? जानिए पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026 लोकसभा में पेश किया। यह मोदी सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर उनका लगातार नौवां बजट रहा। बजट भाषण के दौरान उन्होंने कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने और बढ़ाने का ऐलान किया, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस खासतौर पर भारत में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने पर है। इसी के तहत कई सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी कम की गई है, जिससे ये चीजें सस्ती होंगी। वहीं कुछ सेक्टर्स में ड्यूटी बढ़ने से महंगाई बढ़ सकती है।

बजट के बाद ये चीजें होंगी सस्ती

  • कपड़े (टेक्सटाइल उत्पाद)
  • लेदर आइटम
  • सिंथेटिक फुटवियर
  • चमड़े से बने उत्पाद
  • कैंसर और शुगर की 17 दवाएं (ड्यूटी फ्री)
  • लिथियम-आयन सेल
  • मोबाइल बैटरियां
  • सोलर ग्लास
  • मिक्स्ड गैस CNG
  • इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
  • माइक्रोवेव ओवन
  • विमानों का ईंधन
  • विदेश यात्रा

इसके अलावा, लेदर और टेक्सटाइल के निर्यात (Export) को भी ड्यूटी फ्री किया गया है। वहीं डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने का ऐलान किया गया है।

इन सेक्टर्स में बढ़ सकती है महंगाई

सरकार ने कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे ये चीजें महंगी हो सकती हैं—

  • शराब
  • स्क्रैप
  • खनिज (Minerals)

    बजट 2026 में सरकार ने मेक इन इंडिया, हेल्थकेयर, ग्रीन एनर्जी और आम उपभोक्ताओं को राहत देने पर जोर दिया है। वहीं, कुछ सेक्टर्स में ड्यूटी बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने की कोशिश भी की गई है।

spot_img
Video thumbnail
राजगंज गोविंदाडीह में पत्नी की ह'त्या करने वाले पति को उम्रकैद,धनबाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की
02:26
Video thumbnail
लापरवाही पड़ी भारी:ट्रेन की चपेट में आकर मैथन निवासी प्रमोद सिंह की मौ'त...
01:13
Video thumbnail
धनबाद में 'नो नॉनसेंस' DC! निरीक्षण के दौरान ही 2 सचिव सस्पेंड,BDO-CO को चेतावनी...#Dhanbad
05:54
Video thumbnail
ढुलू महतो को भगवान दें सद्बुद्धि, बिना विजन का आदमी बन गया सांसद:जयराम महतो
00:37
Video thumbnail
धनबाद सांसद ढुलू महतो को भगवान दें सद्बुद्धि, उनके माता-पिता का कर्म अच्छा था तभी बिना विजन का आदमी
14:01
Video thumbnail
धनबाद:SSP प्रभात कुमार की पहल से मोबाइल खोने से मायूस लोगों के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान...
01:56
Video thumbnail
वृंदावन की भक्ति में डूबा राजगंज, राधा नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त...
00:54
Video thumbnail
कतरास छाताबाद फायरिंग मामले में आर्म्स के साथ 3 गिरफ्तार,22लोगों पर हुई है FIR
02:22
Video thumbnail
धनबाद में सड़क पर उतरें आइसा के कॉकरोच,NEET पेपर लीक,CBSE में धांधली को ले केंद्र सरकार को घेरा...
02:58
Video thumbnail
भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल को गोविंदपुर में क्यों किया गया सम्मानित जानिए...
03:06

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!