33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर निरसा में भव्य सम्मेलन आयोजित…

निरसा: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा, ग्रामीण धनबाद जिला की ओर से निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

सम्मेलन में निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा ग्रामीण धनबाद के जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, प्रसिद्ध समाजसेवी सह भाजपा नेता मनोज सिंह, सिंदरी विधायक प्रत्याशी तारा देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा दास सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत के साथ की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, उनकी विचारधारा एवं समाज सुधार में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और मानवता, समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने अपने कर्मों से यह सिद्ध किया कि सच्ची भक्ति मानव सेवा में निहित होती है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर सकारात्मक एवं राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, समाज में समानता, एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। यह सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!