24.3 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

स्क्रुटनी के बाद धनबाद नगर निगम महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द…

धनबाद: नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी गुरुवार को संपन्न हुई। यह प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं विशाल कुमार पांडेय द्वारा की गई।

स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार एवं पुष्पा कुमारी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।
महापौर पद के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से स्क्रुटनी के उपरांत 30 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया।

मान्य पाए गए प्रत्याशियों में प्रमुख रूप से अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह,  राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह तथा  के.सी. सिंहराज शामिल हैं।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार

  •  6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
  • 7 फरवरी 2026 को निर्वाचन प्रतीक आवंटन
  • 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान
  • 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular