25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कारीपहाड़ी जंगल में मिले अर्द्धजले महिला के शव मामले का खुलासा, पति निकला हत्यारा…

बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीपहाड़ी जंगल में 30 जनवरी की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्द्धजला शव मिलने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
SIT ने एफएसएल टीम, श्वान दस्ता और तकनीकी शाखा की मदद से गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मृत महिला की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र से लापता शाहिना प्रवीण के रूप में की गई।

मृतिका के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पति, सास और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद जब पति जागीर अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी पति ने बताया कि उसने शाहिना प्रवीण को कारीपहाड़ी जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस साजिश में अन्य सहयोगी और दो नाबालिग भी शामिल थे।

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular