29.2 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

कारीपहाड़ी जंगल में मिले अर्द्धजले महिला के शव मामले का खुलासा, पति निकला हत्यारा…

बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीपहाड़ी जंगल में 30 जनवरी की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्द्धजला शव मिलने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
SIT ने एफएसएल टीम, श्वान दस्ता और तकनीकी शाखा की मदद से गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मृत महिला की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र से लापता शाहिना प्रवीण के रूप में की गई।

मृतिका के पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पति, सास और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद जब पति जागीर अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी पति ने बताया कि उसने शाहिना प्रवीण को कारीपहाड़ी जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस साजिश में अन्य सहयोगी और दो नाबालिग भी शामिल थे।

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद:वार्ड नम्बर 26 को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने को लेकर क्या कहाप्रत्याशी विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह
04:00
Video thumbnail
धनबाद:नगर निगम चुनाव में चन्द्रशेखर के पीछे पड़ी भाजपा,अब पूर्व सांसद पी एन सिंह ने साधा निशाना..!
03:55
Video thumbnail
धनबाद:मेयर प्रत्याशी चन्द्रशेखर अग्रवाल पर अब विधायक राज सिन्हा ने ऐसे बोला हमला...
02:34
Video thumbnail
जिसने विचारधारा से समझौता कर लिया जनता उसे नही बल्कि मेरे विजन को करेगी स्वीकर:अमित अग्रवाल..!
06:30
Video thumbnail
रांची की छात्रा नंदनी का भाषण वायरल, 26 जनवरी के संबोधन ने जीता लोगों का दिल
00:39
Video thumbnail
डोमनपुर सर्विस लेन में दर्दनाक हादसा: वाहन से टकराई बाइक, सवार गंभीर
00:47
Video thumbnail
बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल से सुनिए क्या है विजन ! मिल रहा सांसद विधायक का
02:50
Video thumbnail
धनबाद निगम चुनाव में भाजपा स्मर्थित प्रत्यासी संजीव कुमार के पक्ष में मैदान में उतरे भाजपाई ! सुनिए
06:45
Video thumbnail
जो विचारधारा से समझौता करे, उस पर जनता कैसे भरोसा करे? — अमित अग्रवाल
06:36
Video thumbnail
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्यासी संजीव कुमार के स्मर्थन में सांसद ढुल्लू महतो ने की अपील !
04:21

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular