31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

धनबाद मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान…

धनबाद: नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि उनका चुनाव चिन्ह चूड़ी है, जो नारी शक्ति, सम्मान और सुहाग का प्रतीक है। इंदु सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि महिलाओं की अस्मिता और शक्ति के सम्मान के लिए उन्हें वोट दें।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनका लक्ष्य है।

जनसंपर्क के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कई महिला समर्थकों ने कहा कि चूड़ी मां शक्ति की पहचान है, इसलिए इस बार उनकी जीत सुनिश्चित है। अभियान में शामिल आसनी सिंह ने कहा कि चूड़ी की खनक से लोगों में नया उत्साह पैदा हो रहा है और धनबाद की तस्वीर बदलने वाली है।

सोमवार को इंदु सिंह ने झरिया के बनियाहीर, डीएवी स्कूल, मुनीडीह, खास सिजुआ, तेतुलमारी पीएसबी 2, तेतुलमारी पहाड़ीगोड़ा, अंगारपथरा, लोदना और पांडेयडीह में जनसंपर्क किया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular