25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

जनसंपर्क अभियान में गूंजा विकास का मुद्दा..बरमसिया और रांगाटाँड़ में उमड़ा समर्थन…

IMG 20260218 WA0062

धनबाद: धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा ‘बबलू पासवान’ ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के बरमसिया शंकर नगर (वार्ड संख्या–29) एवं रांगाटाँड़ नगर (वार्ड संख्या–20) में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान घर-घर जाकर सम्मानित नागरिकों से सीधा संवाद किया गया और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
बरमसिया शंकर नगर में जनसंवाद के दौरान नागरिकों की आवाज़ स्पष्ट रही—अब आधे-अधूरे कार्यों से संतोष नहीं, बल्कि ठोस, परिणामकारी और दिखने वाला विकास चाहिए। क्षेत्रवासियों ने स्वच्छता, सड़क सुधार, जल निकासी, नियमित पेयजल आपूर्ति तथा व्यवस्थित प्रशासन की आवश्यकता पर बल दिया।
बबलू पासवान ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाला परिवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा।

इसी क्रम में रांगाटाँड़ नगर, वार्ड संख्या–20 में भी जनसंपर्क कर नागरिकों से संवाद किया गया। क्षेत्रवासियों ने नगर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की अपेक्षा व्यक्त की।
महापौर प्रत्याशी ने कहा कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप साफ-सुथरा, व्यवस्थित और विकासोन्मुख नगर निर्माण उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता अब स्पष्ट रूप से बदलाव चाहती है। हम जनविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं और पूरी प्रतिबद्धता के साथ ऐसे विकास मॉडल पर काम करेंगे जो हर वार्ड में समान रूप से दिखाई दे।

साथ ही उन्होंने दोहराया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना ही उनका लक्ष्य है, ताकि नगर को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप दिया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular