27.9 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

पशुपतिनाथ सिंह का बयान: भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार की रिकॉर्ड जीत तय….

धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के पक्ष में धनबाद के  सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक स्वच्छ छवि, कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता संजीव कुमार को महापौर पद का प्रत्याशी बनाकर जनता को एक बेहतर विकल्प दिया है।

सांसद सिंह ने धनबाद की देवतुल्य जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को क्रमांक संख्या 27, चुनाव चिन्ह “हरी मिर्च छाप” पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से नगर निगम क्षेत्र के सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। जनता का भी पूर्ण विश्वास भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर है, जिसका सुखद और सकारात्मक परिणाम निश्चित रूप से सामने आएगा।

सिंह ने विश्वास जताया कि संजीव कुमार रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और धनबाद को एक स्वच्छ, विकसित एवं सुशासित नगर निगम की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

प्रेस वार्ता में हरि प्रकाश लाटा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी का 12 साल बेमिशाल...दिशा सदस्य देवेश तिवारी ने ऐसे गिनाई उपलब्धियां.
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular