29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

राजगंज में बच्चा चोरी की अफवाह पर निर्दोषों की पिटाई, कई लोग हिरासत में…

राजगंज: राजगंज क्षेत्र के उपरबंधा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने बोराबांध से आए दो मेहमानों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बोकारो निवासी डब्लू महतो और दीपक महतो एक पूजा-पाठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोराबांध आए थे। इसी दौरान गांव में बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों युवकों को पकड़कर मारपीट करने लगे।

महेशपुर के मुखिया मनोज महतो ने बताया कि दोनों युवक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और उनका किसी भी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों घायलों को उग्र भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग हाथों में डंडा, तलवार, टांगी और फरसा लेकर घूम रहे थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई थी।

पुलिस ने घटना के वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया। इस दौरान हिरासत में लिए गए लोगों के परिजन भी थाना पहुंच गए और कुछ समय के लिए हंगामा हुआ।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular