30.5 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं झरिया विधायक रागिनी सिंह…

धनबाद:  बलियापुर–सिंदरी रोड स्थित होटल हिल व्यू में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शिल्पी घोष द्वारा किया गया। समारोह में झरिया की विधायक रागिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान आयोजन समिति की ओर से विधायक रागिनी सिंह को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।”

वहीं उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समाजसेवी शिल्पी घोष सहित सभी आयोजनकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं। समारोह के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला

spot_img
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular