21.6 C
Jharkhand
Wednesday, November 4, 2026

Khunti Minor Sisters Gang Rape Case: खूंटी में दो नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

Khunti Minor Sisters Gang Rape Case: झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों को घर छोड़ने और घुमाने का झांसा देकर आरोपी अपने साथ ले गए थे। रास्ते में अन्य साथियों को बुलाने के बाद बच्चियों को अलग-अलग सुनसान स्थानों पर ले जाया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

एक सप्ताह पहले हुई थी आरोपियों से पहचान

प्राथमिकी में दर्ज जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चियों की पहचान करीब एक सप्ताह पहले एक युवक से हुई थी। सोमवार को आरोपी युवक तीन नाबालिग बच्चियों को घर छोड़ने और घुमाने की बात कहकर स्कूटी और बाइक से मारंगहादा इलाके की ओर ले गया। इनमें दो सगी बहनें मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं, जबकि तीसरी बच्ची सायको क्षेत्र की निवासी बताई गई है।

सुनसान स्थानों पर ले जाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, रास्ते में युवक ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद बच्चियों को अलग-अलग सुनसान स्थानों पर ले जाया गया। आरोप है कि वहां दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं, तीसरी बच्ची के रोने और शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। इस तरह तीसरी बच्ची आरोपियों के चंगुल से बच निकली।

यह भी पढ़ें: Janta Mazdoor Sangh Nirsa: निरसा में जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह, कई महिला-पुरुषों ने ग्रहण की सदस्यता

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश

घटना के बाद बच्चियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित गंभीर धाराओं के तहत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल मुंडा उर्फ राहुल मुंडा (19), मनीष लोहरा और मनसा टुटी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बालिग बताए गए हैं। वहीं, चौथे आरोपी प्रभु सहाय (26) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

खूंटी डीएसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

महिला थाना सह एएचटीयू थाना प्रभारी निशा कुमारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। खूंटी डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पीड़ित बच्चियों की मेडिकल जांच सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular