44.9 C
Jharkhand
Tuesday, May 26, 2026

मौत बनी स्टेशन की सीढ़ियां! चढ़ते-चढ़ते थम गई सांस, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़”…

 

गोमो: गोमो रेलवे स्टेशन के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जक्शं पर एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। फुलाईटाड़ के रहने वाले जयराम बिल्दार औरंगाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने टिकट लिया और जैसे ही प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रेलवे ब्रिज की खड़ी सीढ़ियां चढ़ने लगे, अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगीं। हालत बिगड़ते ही वे वहीं सीढ़ियों पर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं सूचना मिलते ही रेलवे के (GRP) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल कागजी कार्रवाई की जा रही हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी उनके बड़े बेटे समरेश बिल्दार ने दी। परिवार के अनुसार, जयराम पूरी तरह सामान्य हालत में घर से निकले थे, लेकिन स्टेशन की खड़ी और ऊंची सीढ़ियां उनके लिए जानलेवा साबित हुईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सीढ़ियां खासकर बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक हैं। आए दिन यहां चढ़ने-उतरने में लोगों को भारी परेशानी होती है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

सवाल उठता है—क्या हर बार ऐसी घटना के बाद ही व्यवस्था जागेगी? क्या यात्रियों की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं?
यह हादसा एक बार फिर रेलवे की लापरवाही और सुविधाओं की कमी पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के बकरी बाजार में बकरों के भाव आसमान छूने लगें हैं...
00:54
Video thumbnail
श्री श्याम बाबा की स्वर्ण जयंती समारोह,भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा करेंगे भी आएंगे
03:05
Video thumbnail
डिग्री कॉलेज जामाडोबा झरिया में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, सरकार
05:01
Video thumbnail
जोड़ापोखर थाना में बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक,सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज़र...
02:08
Video thumbnail
गोविंदपुर:बकरीद को ले थाने में शांति समिति की बैठक,हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन का निर्देश...
01:48
Video thumbnail
अचानक निरीक्षण करने झरिया थाना पहुंचे SSP प्रभात कुमार,बकरीद और लंबित कांडों को ले दिया यह निर्देश.
01:37
Video thumbnail
बकरीद के मद्देनजर झरिया-लोदना में शांति समिति की बैठक,बिजली और पेयजल विभाग को ले नाराजगी...
01:23
Video thumbnail
एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा समागम के लिए झारखंड के छात्रों का दल IIT ISM धनबाद से इंदौर IIT हुआ रवाना
03:48
Video thumbnail
धनबाद स्टेशन रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चाट-चिकन और मिठाइयों में मिलावट का बड़ा खुलासा
02:34
Video thumbnail
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 400 बोतल शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार...
02:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!