31.5 C
Jharkhand
Thursday, June 25, 2026

चिरकुंडा थाना परिसर में अखाड़ा कमेटी की बैठक: रामनवमी पर डीजे और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध…

निरसा: आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना परिसर में अखाड़ा कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशों के तहत कमिटीयों को पर्व के नियमों से अवगत कराया गया।माननीय उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के आदेशों का हवाला देते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान डीजे का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और रूट से हटकर कोई गतिविधि होने पर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में कुमारधुबी और चिरकुंडा क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। सभी सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाएंगे।​इस दौरान मुख्य रूप से चिरकुंडा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार, चिरकुंडा अंचल पुलिस निरीक्षक फागू होरो, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में जुलूस के दौरान बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई ताकि पर्व को खुशी-खुशी मनाया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
04:55
Video thumbnail
लखनऊ अ'ग्निकांड के बाद जागी धनबाद जिला प्रशासन,कई कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद चार को किया सील..!
03:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular