27.1 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

देवघर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, मोबाइल व सिम कार्ड जब्त…

देवघर: देवघर पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल स्थित अर्धनिर्मित एचपी पेट्रोल पंप परिसर में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, इस कार्रवाई का नेतृत्व DY. SP राजा कुमार मित्रा ने किया, गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए गए, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे और उन्हें विभिन्न कंपनियों के नाम पर झांसा देते थे, आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोनपे के नाम पर कॉल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे, साथ ही गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर आम लोगों को भ्रमित करते थे, ठग कैशबैक, ऑफर और विभिन्न योजनाओं का लालच देकर गिफ्ट कार्ड बनवाते थे और इस तरह लोगों की मेहनत की कमाई ठग लेते थे, पुलिस कप्तान सौरभ ने बताया कि साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,DY. SP. राजा कुमार मित्रा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

spot_img
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular