25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

डाक बंगला जमुआ में झामुमो स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित…

जमुआ:bजमुआ प्रखंड अंतर्गत डाक बंगला, जमुआ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाने को लेकर एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार हाजरा और प्रणव वर्मा ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान झामुमो के 53वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए जमुआ प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। इसी क्रम में सर्वसम्मति से मनोज पांडे को किसान मोर्चा का दायित्व सौंपा गया, जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया।

प्रणव वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमुआ से अधिक से अधिक संख्या में लोग गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंचकर स्थापना दिवस को सफल बनाएं। वहीं पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झारखंड सरकार ने 58 हजार महिलाओं को मइया सम्मान योजना का लाभ दिलाया है और JSSC व JPSC जैसी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे भारी संख्या में गिरिडीह पहुंचकर झामुमो के 53वें स्थापना दिवस को सफल बनाएं।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular