25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झरिया में रामनवमी जुलूस में नहीं बजेंगे डीजे, गाइडलाइन का पालन होगा: अमित अग्रवाल…

झरिया: कोयलांचल में आगामी पर्व को लेकर श्री श्री महाबली लव कुश अखाड़ा दल कमेटी की ओर से झरिया प्रेस क्लब में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में वार्ड 36 की पार्षद सुमन अग्रवाल और भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाबली लव कुश अखाड़ा दल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की।
अमित अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष अखाड़ा जुलूस में डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। साथ ही जुलूस के दौरान विभिन्न करतब प्रस्तुत किए जाएंगे, लेकिन सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि इस बार झरिया का लव-कुश अखाड़ा जुलूस भव्य और आकर्षक होगा। 26 मार्च (अष्टमी) की शाम रात्रि जागरण, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन और बॉडी शो का आयोजन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च (रामनवमी) की शाम ध्वजारोहण, सवामनी और छप्पन भोग के बाद झरिया चार नंबर में महिला समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

इसके पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नृत्य-नाटिका, छऊ नृत्य, झारखंडी नृत्य, शिव तांडव और मां काली तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी। जुलूस में हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित लगभग 40 झांकियां शामिल होंगी।

बताया गया कि यह पारंपरिक अखाड़ा जुलूस वर्ष 1964 से पुराने राज अस्पताल से निकाला जाता रहा है और हर साल इसे भव्य रूप दिया जाता है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular