24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप…

धनबाद: झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में एक बार फिर उस समय हड़कंप मच गया, जब ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह तीसरी बार है जब अज्ञात शख्स ने कोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश की है।

धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए। सदर थाना पुलिस के साथ कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी हर कमरे, गलियारे, पार्किंग और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की।

घंटों चली तलाशी के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र हर जरूरी कदम उठाए गए।
सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। साथ ही, ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।

लगातार मिल रही धमकियों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर पाती है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular