22.5 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

BCCL GM Praveen Kumar Injured: धनबाद में BCCL के जीएम प्रवीण कुमार चाकू लगने से घायल, सेंट्रल अस्पताल में भर्ती

BCCL GM Praveen Kumar Injured, धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शुक्रवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के महाप्रबंधक (GM) प्रवीण कुमार चाकू लगने से घायल हो गए। घटना उनके आवास पर हुई। घायल अवस्था में उन्हें सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रवीण कुमार कोयला भवन स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित हैं। वह कंपनी के सीएमडी के तकनीकी सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

बेड पर रखा था चाकू, करवट लेने के दौरान पेट में लगा

प्रारंभिक पूछताछ में प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बेड पर चाकू रखा हुआ था। सोते समय करवट लेने के दौरान चाकू उनके पेट में लग गया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में पुलिस ने घायल का बयान लिया है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Agriculture Director Visit: धनबाद के भोजपुर गांव में कृषि निदेशक का औचक निरीक्षण, आधुनिक खेती देखकर हुए प्रभावित

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरायढेला पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस कृष्णा अपार्टमेंट पहुंची। पुलिस ने घायल प्रवीण कुमार से प्रारंभिक पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस फिलहाल उनके बयान और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की स्थिति

सरायढेला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनजीत कुमार ने बताया कि घायल से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
आज विधायक जयराम महतो भी महाखरना का प्रसाद ग्रहण करने हमारे घर पधारें...
00:29
Video thumbnail
कई दशकों से छठ महाव्रत कर रही मेरीमां की खरना के मौके पर उनकी यह तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादाई है...
00:36
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39
Video thumbnail
राजस्थान-वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर सज रहा राजधनवार का राजा छठ घाट, भव्य सजावट देखने उमड़ेंगे
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular