30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

राम नवमी से पहले धनबाद में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने सुरक्षा का दिया भरोसा…

धनबाद: राम नवमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज संध्या अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम सेआदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। फलैग मार्च ने पूरे शहर में सुरक्षा और विधि व्यवस्था का मजबूत संदेश दिया।

फ्लैग मार्च में शामिल सभी अधिकारी और जवान बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरे। यह मार्च कोर्ट मोड़, बेकारबांध, झाड़ूडीह, बाबूडीह, विनोद बिहारी चौक, भूली, आरा मोड़, पांडरपाला, आजाद नगर, रहमतगंज, वासेपुर, नया बाजार, बैंक मोड़, पुराना बाजार, शक्ति मंदिर रोड, जोड़ाफाटक, धनसार, शास्त्री नगर, बैंक मोड़ जैसे क्षेत्रों से गुजरा। इन इलाकों में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।

फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि राम नवमी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयान या असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण बल और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है।

फ्लैग मार्च में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, डीएफओ विकास पालीवाल समेत कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular