24.6 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

Jharkhand B.Ed Entrance 2026: परीक्षा तिथि बदली…

झारखंड: Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board ने राज्य में संचालित बीएड संस्थानों में बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में नामांकन के लिये आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 26 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह परीक्षा 10 मई को होगी। पर्षद के अनुसार यह प्रवेश परीक्षा राज्य के आठ शहरों में आयोजित की जायेगी।

परीक्षा केंद्र रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, हजारीबाग, दुमका एवं चाईबासा में बनाये जा सकते हैं। पर्षद द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 25 फरवरी से हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित थी। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 8 से 9 अप्रैल तक ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह प्रवेश परीक्षा OMR आधारित होगी, जिसमें: कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जायेंगे। पर्षद के अनुसार 85% सीटों पर नामांकन झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मेधा सूची से होगा। 15% सीटें ओपन कैटेगरी में रहेंगी, जिन पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकेंगे। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, Department of School Education and Literacy Jharkhand ने राज्य के पांचों प्रमंडलों के एक-एक District Institute of Education and Training में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) पाठ्यक्रम चलाने की स्वीकृति दी है। प्रत्येक संस्थान में 50 सीटों पर नामांकन होगा। तीन शैक्षणिक सत्रों में प्रवेश दिया जायेगा। South Chotanagpur Division में यह कोर्स रातू स्थित डायट में संचालित होगा। यहां शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिये आवेदन रांची स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय में जमा किये जायेंगे।

spot_img
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18
Video thumbnail
CBSE 10th स्टेट टॉप 5 में जगह बनाने वाला प्रणय गिरी भविष्य में बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर,प्रमुख ने घर
05:57
Video thumbnail
भुधंसान- गैस प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती के लोगों के लिए राहत शिविर में कैसी है व्यवस्था देखिए
02:52
Video thumbnail
भुधंसान और गैस रिसाव प्रभावित 4 लेन सड़क निरीक्षण के बाद BCCL CMD मनोज अग्रवाल,धनबाद DC-SSP हालात का
02:15
Video thumbnail
भुधंसान प्रभावित धनबाद-बोकारो 4 लेन मार्ग पर गोफ बना और गैस रिसाव शुरू हो गया,पुनर्वास की आस लगाए
05:51
Video thumbnail
भू धंसान वाले धनबाद बोकारो 4 लेन सड़क के किनारे अब बन गया गोफ भयावह तस्वीरें देखिए Live.
04:05
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!