26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पंचायत भवन में कार्यपालक सहायिका का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला…

छपरा: सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आज उसे समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसारी पंचायत भवन में एक कार्यपालक महिला सहायक प्रियंका कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका इसी पंचायत भवन में कार्य करती थी। और दिन में 2 बजे तक उसकी घरवालों से बात भी हुई है। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है इस बात की जानकारी उसके घर वाले ने दी है। घरवालों के मुताबिक जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसकी खोज खबर लेनी शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली उसके बाद परिवार के सदस्य बसारी पंचायत भवन पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला बाद में आज एक बार फिर वह लोग बसारी पंचायत भवन पहुंचे और खोज भी शुरू की। तो जब उन्होंने कमरे के अंदर झाका तो प्रियंका कुमारी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

और इस भवन में उसकी स्कूटी भी खड़ी हुई मिली। इसके बाद वहां कोहराम मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी उसके बाद थाना प्रभारी रंजीत कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे और अपने वरीय पदाधिकारी को भी इस बात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस नहीं शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।

वही परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी कहीं अन्य जगहों पर हत्या करके यहां पर लाकर टांग दिया गया है।
मृतका प्रियंका के परिजनों के अनुसार उसकी ससुराल वालों से अनबन रहती थी और वह मायके में अपने पिता के घर रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं एक की उम्र 8 साल है और दूसरे के साढे तीन साल है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुर देवर और उसका पति इस घटना के लिए जिम्मेदार है और उन्हीं लोगों ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। हालांकि संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी की हत्या है या आत्महत्या है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular