सिंदरी: सिंदरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर कुम्हार बस्ती में कोयला चोरी को लेकर दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने इलाके में दहशत फैला दी। सूचना पर जबतक पुलिस पहुंची तक दोनों गुट के लोग फरार हो चुके थे। इसी दौरान भागने के क्रम में कोयला लोड करने आए एक ट्रक ने बस्ती निवासी सूरज पंडित का घर तोड़ दिया। घटना में उनकी पत्नी एवं बच्चे बाल-बाल बच गए। आक्रोशित लोगों ने रास्ता को बांस लगाकर बंद कर दिया।
बता दे कि 23 फरवरी को इसी माइंस से निकल रहे ट्रक ने एक बच्ची की जान ले ली थी। जिसपर काफी हंगामा हुआ था।बताया गया कि बीसीसीएल के एरिया – 10 अंतर्गत कुजामा कोलियरी में काम कर आउटसोर्सिंग माइंस में घनुवाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर कुम्हार बस्ती के पास अवैध रास्ता बना कर प्रति दिन ट्रकों में कोयला लोड कर निकाला जाता है।ये कोयले की लुट में बीसीसीएल अधिकारी सीआईएसएफ और आउटसोर्सिंग प्रबंधन की मिली भगत से चल रहा कोयला चोरी।पीड़ित सूरज पंडित ने बताया कि कोयला लोड ट्रक घर के दीवार और बाथरूम को तोड़ दिया जिसके बाद हम रास्ता को बंद कर दिए। हमें इसका मुआवना दिया जाय






















