42.3 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर शराब दुकानें बंद, धनबाद में सुरा प्रेमियों को मायूसी…

धनबाद: झारखंड के अन्य जिलों की तरह धनबाद में भी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन सुबह-सुबह शराब प्रेमियों को मायूसी का सामना करना पड़ा।

जिले की अधिकांश शराब दुकानें और बार बंद रहे, जिससे ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बन गई।
दुकानें बंद रहने का मुख्य कारण लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण नहीं होना बताया जा रहा है।

जैसे ही उत्पाद विभाग में लाइसेंसधारियों की भीड़ जुटी, नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज हुई और धीरे-धीरे दुकानें खुलनी शुरू हो गईं।
इस दौरान कई घंटों तक सुरा प्रेमियों में उहापोह की स्थिति बनी रही।

वहीं, नवीनीकरण के लिए पहुंचे लाइसेंसधारी भी इधर-उधर भटकते नजर आए और काफी परेशान दिखे।
इस मामले पर सहायक उत्पाद आयुक्त अजय गोंड ने जानकारी देते हुए बताया कि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस नवीनीकरण के साथ 10 प्रतिशत का राजस्व लक्ष्य बढ़ाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में फरवरी तक विभाग ने 113 प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल किया है।
फिलहाल, जिन चार ग्रुप की 10 से अधिक दुकानें अभी नवीनीकरण से वंचित हैं, उन्हें भी जल्द शुरू करने की दिशा में पहल की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
18 April 2026
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
18 April 2026
03:07
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04
Video thumbnail
सोनारडीह में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
01:07
Video thumbnail
गिरिडीह में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौ'त, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!