29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

CHAMBAL EXPRESS: नशाखुरानी कांड का खुलासा, ‘ढोंगी साधु’ गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार…

धनबाद/कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा (CIB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल एक्सप्रेस में हुई नशाखुरानी की सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है। इस मामले में सात अंतर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो साधु का वेश धारण कर यात्रियों को निशाना बनाते थे।
यह घटना 10-11 मार्च की है, जब चंबल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रही शिवानी नामक महिला को ‘प्रसाद’ के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया गया। बेहोश होने के बाद अपराधियों ने उसके पास से नकदी और चांदी के जेवर लूट लिए। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 मार्च को बांदा जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मामले में Government Railway Police (GRP) कोडरमा में कांड संख्या 11/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर सीआईबी प्रभारी अरबिंद कुमार राम के नेतृत्व में एक विशेष टास्क टीम गठित की गई।

जांच के दौरान टीम ने धनबाद, आसनसोल, बर्धमान, डीडीयू, वाराणसी और लखनऊ सहित कई स्टेशनों के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। विश्लेषण में सामने आया कि सात संदिग्ध आसनसोल के काली पहाड़ी क्षेत्र से ट्रेन में सवार हुए थे और वारदात के बाद वाराणसी होते हुए सुल्तानपुर और निहालगढ़ की ओर फरार हो गए।
तकनीकी जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह अमेठी जिले का रहने वाला है और वेश बदलकर ठगी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।

लगातार निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के बाद टीम ने 31 मार्च 2026 को आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन में पीछा करते हुए सभी सात आरोपियों—धूमी, रज्जाक जोगी, राजू, पहाड़ी, कृपाल, सुनील और मूला उर्फ रामचंद्र—को कोडरमा में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं (अल्प्राजोलम टैबलेट), लूट की नकदी ₹5050, चार मोबाइल फोन और साधु वेश में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे कमंडल, रुद्राक्ष माला, भगवा वस्त्र और मोर पंख बरामद किए गए हैं।

इस पूरे ऑपरेशन में धनबाद CIB के साथ कोडरमा GRP, आसनसोल CIB और निहालगढ़ RPF की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular