27.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद में RSS की जन गोष्ठी: शताब्दी वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर जोर…

धनबाद :धनबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य रूप से शामिल हुए, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कोयला भवन में आयोजित इस गोष्ठी में सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, प्रशासनिक, चिकित्सा, कला, खेल और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न तबकों के बीच संवाद स्थापित करना और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर चर्चा करना एवं सुझाव स्थापित करना था।

इस दौरान सुनील आंबेकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संघ के विचार और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से सुझाव भी लिए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक समरसता बेहद जरूरी है और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करना समय की मांग है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना होगा, तभी समग्र विकास संभव है।

आजादी की लड़ाई में डॉक्टर हेडगेवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन इस पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो आपातकाल के लिए जिम्मेदार रहे हैं और देश की एकता-अखंडता से समझौता करते आए हैं।
सुनील आंबेकर – अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
वहीं संघ के प्रांतीय सहसंयोजक संजय कुमार ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समग्र हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ना है।

spot_img
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular