29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

7 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

बोकारो: बोकारो में कुख्यात अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के पांव पसारने वाले 7 अपराधियों में से 6 को आज जेल भेजा दिया गया और पुलिस की गोली से घायल अपराधी फिलहाल हॉस्पिटल में है।पुलिस ने अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के नाम पर बोकारो में रंगदारी मांगने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। ,एसपी हरविंदर सिंह द्वारा गठित SIT ने इस मामले से जुड़े 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही इनके पास से पुलिस ने हथियार, मोबाइल और अन्य समान बरामद की है।

एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बोकारो में पिछले कुछ दिनों से अमन साहू गैंग के राहुल दुबे और मंयक सिंह गिरोह और प्रिंस खान गिरोह का भय दिखाकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगी जा रही थी। प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति के जरिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और मैसेज किए जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी DSP आलोक रंजन के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कांडों का उद्भेदन किया और कार्रवाई करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सरगना प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया शामिल है, जिसपर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। प्रिंस गुप्ता को लेकर उसके बताए ठिकाने पर हथियार बरामदगी के लिए गई पुलिस टीम पर प्रिंस ने फायरिंग की, जिसपर जवाबी कार्रवाई में प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी। प्रिंस का इलाज BGH में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक, बोकारो के अनुसार प्रिंस गुप्ता के अलावे श्याम कुमार सिंह ,अजय सिंह ओमप्रकाश पाल, जैनेंद्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान हरविंदर ने बताया कि यह गिरोह व्यवसायियों के मोबाइल नंबर जुटाकर बड़े गिरोह तक पहुंचाता था, जिसके बाद उन्हें धमकी देकर रंगदारी मांगी जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, देसी कट्टा, जिंदा गोलियां, कार्बाइन की दो मैगजीन, मोबाइल, सिम कार्ड और एक स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular