16.7 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

आरएसएस के 100 वर्षों की यात्रा पर बोले सुनील आंबेकर, “सिर्फ सत्ता परिवर्तन से नहीं, समाज के प्रयास से होगा बदलाव”…

धनबाद: सुनील आंबेकर, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख हैं, ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए संघ पिछले 100 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव तो दिख रहा है, लेकिन उसमें तेजी लाने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल राजनीतिक सत्ता बदलने से समाज का परिवर्तन संभव नहीं है। अगर ऐसा होता, तो केशव बलिराम हेडगेवार राजनीतिक दल ही बनाते।

आंबेकर ने कहा कि समाज में जागरूकता आई है और लोग अब अपनी पहचान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग पहले “जय श्रीराम” बोलने से हिचकते थे, वे आज गर्व से इसे बोल रहे हैं, और राम मंदिर अयोध्या भी इसका प्रतीक है।

युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि आज का युवा परंपरा और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर चल रहा है—भजन मंडली भी चला रहा है और देशभक्ति से जुड़े विचारों को भी आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में एकता की सबसे बड़ी बाधा जातिवाद है, जिसे दूर करना जरूरी है। संघ का उद्देश्य सज्जन शक्तियों को एकजुट कर समाज को सही दिशा देना है।

आंबेकर ने “पंच परिवर्तन” की बात करते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अधिकारों के लिए कई आंदोलन हुए हैं, अब कर्तव्यों के लिए भी आंदोलन होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा देशहित के मुद्दों—चाहे वह अलगाववाद, आतंकवाद, अनुच्छेद 370, माओवादी हिंसा या अवैध मतांतरण हो—पर मजबूती से खड़ा रहा है। आपातकाल 1975 के दौरान भी संघ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular