25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

डुमरी चार नंबर संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती की धूम, भजनों पर झूमे भक्त…

झरिया: जोड़ापोखर के डुमरी चार नंबर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में शुक्रवार को हनुमान जयंती महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांवड़िया परिवार द्वारा प्रभु की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उत्सव के लिए मंदिर को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया था, जिससे शीशा जड़ित मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। 94 वर्षों से अटूट है आस्था सुनील सांवड़िया ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना उनके पूर्वजों द्वारा वर्ष 1930 में की गई थी। लगभग 94 वर्ष पुराने इस मंदिर के प्रति स्थानीय लोगों में गहरी आस्था है। जन्मोत्सव के दौरान आयोजित लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

भक्ति संगीत से गूंजा परिसर

मंदिर परिसर के समीप बने विशाल पंडाल में पूजा-अर्चना के साथ-साथ भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के पप्पू बगाड़िया ने गणेश वंदना से की। इसके बाद पटना की गायिका सुनीता और गायक कृपांशु ने “दुनिया चले न श्रीराम के बिना”, “राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” और “छम छम नाचे वीर हनुमाना” जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। गायक राजू “सह अनुरागी” ने भी “मेरे ऊपर संकट का नहीं होता है साया” भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सांवड़िया, गौरव सांवड़िया, सुरेश अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर सांवड़िया, दीपक सांवड़िया, अनिल सांवड़िया, अनिल सवादिया सिंह और गोविंद अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular