17.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

जमुआ थाना में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा बैठक…

अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

जमुआ:जमुआ थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास और थाना प्रभारी विभूति कुमार देव ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय बनाना था।
पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों व बाजार में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी।

पुलिस ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों से अपनी दुकानों के अंदर और बाहर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हमेशा क्रियाशील रखने की अपील की जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने व्यवसायियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते अपराधी पर कार्रवाई की जा सके एवं उपस्थित सभी स्वर्ण दुकानदारों से व्हाट्सएप ग्रुप भी व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने की बात कही गई
थाना प्रभारी विभूति देव ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

बैठक की स्वर्ण व्यवसाईयों ने सराहना की वहीं संयुक्त रूप से अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को भी सहयोग करने का भरोसा दिया और किसी भी अनहोनी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही ,
बैठक में स्वर्ण व्यवसायीयो में जमुआ के कई दुकान के संचालक जिनमें शहीद राजा, टिंकू वर्मा, शशि कुमार साव, सुधांशु कुमार सेठ, नरेश स्वर्णकार, आकाश सोनी, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, पिंटू स्वर्णकार, ओमप्रकाश साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular