झरिया: झरिया विधानसभा क्षेत्र के सुदामडीह थाना अंतर्गत नुनुडीह दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक सवार का पहचान एनबीसी कॉलोनी निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है।उदय बाइक संख्या JH 10 BJ 2317 से सवार होकर डिगवाडीह की ओर जा रहा था।इसी दौरान सड़क जर्जर होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा जिससे उदय गंभीर रूप से घायल हो गया।उदय का सिर और हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सो में गंभीर चोटें आई है।सिर फट जाने से उदय खून से लहूलुहान हो गया।प्रत्यक्षदर्शी राज सिंह ने कहा कि सड़क जर्जर के कारण इस सड़क मार्ग में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।इस सड़क जर्जर मार्ग को लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई पर स्थिति जस का तस बनी हुई है।राज सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो,झरिया विधायक रागिनी सिंह,धनबाद महापौर संजीव सिंह पर सड़क दुर्घटनाएं को लेकर जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।राज सिंह ने तीनों जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते दिख रहे है।





















