झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के भागा पेट्रोल पंप के पास शनिवार रविवार मध्य रात्रि करीब एक बजे दो वाहनों की टक्कर में चालक घायल हो गया है।इस घटना ने कार और टाटा 407 क्षतिग्रस्त हो गई है। कार संख्या DL12CR6325 ने टाटा 407 वाहन संख्या JH10Y 6344 को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगो के मुताबिक बताया गया कि इस घटना में टाटा 407 वाहन चालक घायल हो गया है।टाटा 407 वाहन मोहलाबानी से झरिया की ओर जा रही थी।इसी दौरान यह घटना घटित हुई है।टाटा 407 वाहन में शव अंतिम संस्कार आ रहे थे।वाहन में दर्जनों लोग सवार थे।हलाकि इस घटना में सिर्फ वाहन चालक घायल हुए है।अन्य सभी लोग सुरक्षित है।मौके से कार चालक फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुच कर आगे की जांच पडताड़ में जुट गई है।






















