24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

राजगंज में तीन ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर घायल…

राजगंज:  नेशनल हाईवे पर महेशपुर मोड़ के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन भारी वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ड्राइवर को आंशिक चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक एलपीजी भारत पेट्रोलियम गैस टैंकर, एक भारत पेट्रोलियम टैंकर और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि महेशपुर मोड़ के कट के सामने से एक टैंकर के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में घुस जाने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर वाहन गलत दिशा से आते-जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन से यहां सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular