31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

सारण में नौ हज़ार की घूस लेते हुए दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार…

छपरा: सारण के डोरीगंज थाना के एक दारोगा को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार आर कार्रवाई करने के लिए पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उसके द्वारा केस से नाम निकालने के एवज में ₹9000 की रिश्वत ली जा रही थी. उक्त दारोगा डोरीगंज थाना में पदास्थापित मोहित मोहन बताया गया है, जो कि कांड संख्या 123/26 में आयो है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है. इस विवाद मे आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं. पीड़ित गौतम साह, मोनू साह सहित अन्य के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें कुछ लड़के पढ़ने वाले हैं. उक्त परिवार का आरोप है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है.

मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी. उस मामले में थाना के दरोगा मोहित मोहन केस आयो बनाये गए हैं. केस में से कुछ नाम निकालने को लेकर दारोगा मोहित मोहन के द्वारा ₹10000 रिश्वत की मांग की गई थी.

₹9000 रिश्वत पर मामला हुआ तय

केस से नाम निकालने को लेकर दारोगा मोहित मोहन के द्वारा ₹10000 रिश्वत की मांग की गई थी और मामला ₹9000 में तय हुआ. जिसकी शिकायत पीड़ित मोनू कुमार के द्वारा निगरानी विभाग से की गई थी और निगरानी विभाग ने मामले की जांच पड़ताल के बाद अपना जाल बिछाया. आज मोनू प्लान के तहत ₹9000 लेकर दरोगा के क्वार्टर पर पहुंचा और उसने जैसे ही रुपया महेश मोहन को थमाया, तत्क्षण निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़

₹9 हजार रिश्वत लेने वाले दारोगा को जब निगरानी विभाग ने दबोचा और पूछताछ शुरू की तो उसकी तबीयत गड़बड़ाने लगी. तब निगरानी विभाग की टीम के द्वारा सदर अस्पताल में उसका जांच कराया गया और जांच के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर पटना के लिए निकल गई.

 

 

 

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular