25 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

कदाचारमुक्त संपन्न कराएं जेपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा : डॉ ताराचंद…

जेपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिये निर्देश

लोहरदगा: झारखण्ड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को होनेवाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर आज उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि झारखण्ड राज्य में जेपीएससी द्वारा आयोजित होनेवाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा के लिए लोहरदगा जिला में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये जिसमें कुल 4305 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर बार की तरह अन्य परीक्षाओं की भांति ही इस परीक्षा को हमें कदाचारमुक्त संपन्न कराना है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। परीक्षा के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल, केंद्राधीक्षक पूरी तरह सचेत व चौकन्ने रहेंगे। सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित रखेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के पूर्व सभी संभावित स्थलों पर आवश्यक जांच अभियान चलाया जाए जिससे किसी प्रकार की संभावित गड़बडी को रोका जा सके।

परीक्षा केंद्रों पर रहे मूलभूत सुविधाएं

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी केंद्राधीक्षक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र में पीने का साफ पानी, कमरों में पर्याप्त रौशनी के लिए बिजली व जेनसेट की उपलब्धता हो। शौचालय की साफ-सफाई करा लें। सीसीटीवी क्रियाशील है या नहीं यह सुनिश्चित कर लें। जहां-जहां वीडियोग्राफी होना है उस चरण की वीडियोग्राफी अवश्य करा लें। परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक बेंच-डेस्क की सुविधा सुनिश्चित करा लें। सभी प्रतिनियुक्ति कर्मियों के पास उनका पहचान-पत्र अवश्य हो। जिन पदाधिकारियों व कर्मियों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को परीक्षा संचालन का दायित्व नहीं है वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे। बिना जांच के कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश ना करे। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रिक गैजेट कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। पूरे परीक्षा के दौरान जेपीएससी द्वारा निर्गत गाईडलाइन का अनुसरण किया जाएगा। किसी परीक्षार्थी के कदाचार में पकड़े जाने पर उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जेपीएससी द्वारा झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 दिनांक 19.04.2026 को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10 बजे पूर्वाहन से 12 बजे मध्याह्न तक संचालित होगी। वहीं द्वितीय पाली 3 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक संचालित होगी।

कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित

परीक्षा के लिए लोहरदगा जिला में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं जिनमें राजकीयकृत +2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट नदिया हिंदू विद्यालय, कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कान्वेंटर बालिका मध्य विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च लोहरदगा, मंजूरमति उच्च विद्यालय लोहरदगा, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लुथेरन उच्च विद्यालय, मधुसूदन लाल अग्रवाल अंतर महिला महाविद्यालय, संत स्टानिसलास उच्च विद्यालय, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव साहू महाविद्यालय और लिवेंस अकादमी लोहरदगा शामिल है।

आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त किये गये अन्य पदाधिकारी व कर्मी, सभी केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
लाउडस्पीकर और DJ सम्प्रेषण का बड़ा साधन,इस पर बैन के ख़िलाफ़ विधानसभा में उठाऊंगा आवाज:जयराम महतो
01:00
Video thumbnail
ईमानदार अफसरों को जोहार है लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठ कर जो जनता के साथ गलत कर रहे हैं उन्हें अब
00:43
Video thumbnail
विधायक जयराम महतो के एग्रेसिव रूख का अब राज सिन्हा ने भी कर दिया समर्थन...
00:38
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular