31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

धनबाद में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई, पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य…

धनबाद:  जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है वहीं अब बाइक पर पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसी कड़ी में गुरुवार को रणधीर बर्मा चौक पर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन के चालान काटे गए.अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहनों पर फैंसी, स्टाइलिश या जातिसूचक नंबर प्लेट लगाना कानूनन अपराध है. मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) ही वैध है जिस पर किसी प्रकार का स्टिकर, डिजाइन या कलाकारी की अनुमति नहीं है . उन्होंने कहा अभियान के दौरान एक कार से फैंसी नंबर प्लेट हटवाकर नियमों के अनुसार वैध नंबर प्लेट लगवाई गई.डीएसपी ने यह भी बताया कि जिले में हेलमेट पहनने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लगभग 99 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं .इसके बावजूद जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम किया जा सके.उन्होंने कहा कि अक्सर दुर्घटनाओं में पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के होने के कारण ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो जाता है इसलिए दोनों सवारों का हेलमेट पहनना जरूरी है. उन्होंने कहा इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है. ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमित जांच की जा रही है और शराब के अड्डों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल न करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular