24.9 C
Jharkhand
Tuesday, August 25, 2026

धनबाद के चंदन पाल ने झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026 में जीता द्वितीय स्थान…

IMG 20260414 WA0056

धनबाद: रांची में आयोजित झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026 के दौरान फोटो जर्नलिज्म प्रतियोगिता में धनबाद के युवा फोटोग्राफर चंदन पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन का समापन रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में हुआ, जहां देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

फोटो जर्नलिज्म कैटेगरी में कोलकाता के शांतनु को प्रथम स्थान, जबकि पाकुड़ के पीटरसन बास्की को तृतीय पुरस्कार मिला। इस प्रतिस्पर्धा में चंदन पाल की प्रस्तुति ने निर्णायकों को काफी प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में आयोजकों द्वारा उन्हें मोमेंटो, प्रमाण पत्र और नगद राशि प्रदान की गई।

चंदन पाल धनबाद स्थित “चंदन स्टूडियो” के संचालक हैं और पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे विशेष रूप से फोटो जर्नलिज्म और इवेंट फोटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और समाचार से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को प्रभावशाली ढंग से कैमरे में कैद करना उनकी पहचान बन चुका है।

इससे पहले भी वे कई क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मानित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से धनबाद के स्थानीय फोटोग्राफर्स में खुशी और प्रेरणा का माहौल है। चंदन पाल की सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली कलाकार भी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular