42.5 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

चासनाला में मोटरसाइकिल व टाटा सूमो के बीच टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल…

झरिया:  पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया सिन्दरी मुख्य मार्ग के चासनाला के के गेट समीप एक मोटरसाइकिल व टाटा सूमो के बीच टक्कर हो गई। वही घटना की सूचना मिलने पर पाथरडीह थाना मौके पर पहुँच घायल मोटरसाइकिल सवार परघाबाद निवासी 18 वर्षीय रोहित महतो व 18 वर्षीय रितेश महतो को गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे स्थानीय लोगों ने चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को धनबाद एसएनएमसीएच रेफर कर दिया जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार रोहित महतो व रितेश महतो अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्याजेएच 10 डी एफ 8470 से चासनाला से पाथरडीह की ओर जा रहे थे जबकि विपरीत दिशा झरिया की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही लाल रंग की टाटा सूमो गाड़ी का केके गेट समीप मोटरसाइकिल को जोरदार धक्का मार दिया और सूमो का टायर फट गया वही सूमो चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर फरार हो गया। वही पाथरडीह पुलिस ने घायलों को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों घायल रोहित महतो व रितेश महतो को धनबाद एसएनएमसीएच रेफर कर दिया। रोहित का दायां पैर टूट गया और हाथ व सिर में चोट है जबकि रितेश में सिर में गंभीर चोट है। वही पाथरडीह पुलिस अज्ञात सूमो की तलाश में जुटी है।

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!