गोमो: भारत रत्न भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गोमो के चैता स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर क्लब द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल देखने को मिला,
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ ।हर ओर “जय भीम” के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी, जिससे पूरा वातावरण जोश और गर्व से भर उठा।
इस दौरान क्लब के सदस्यों और आयोजकों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।





















