32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बिजली समस्याओं को लेकर भाजपा का 17 अप्रैल को घेराव का ऐलान…

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मानस प्रसून ने किया। इस बैठक में आगामी 17 अप्रैल को महाप्रबंधक विद्युत विभाग का बिजली सुधार, बिजली बिल आदि के मांगो को लेकर घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है, साथ ही डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी के जयंति पर 26 अप्रैल तक विभिन्न मंडलो में कार्यक्रम कर बाबा साहेब के आदर्शों को आम मानस तक पहुंचने का काम करेंगें।

इस बैठक को संबोधित करते हुए महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण राय जी ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि बिजली विभाग से आम जनता त्रस्त है, लेकिन झारखंड सरकार पर कोई असर नहीं। इस निकम्मी सरकार के खिलाफ बिजली विभाग के महाप्रंबधक का घेराव कर चिर निद्रा सोई सरकार को जगाने का काम करेंगें। जिस प्रकार से स्मार्ट मीटर में बार-बार बिजली मंे कटोती जनता की समस्या बना हुआ है। इन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से और मंच मोर्चा के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवहन किया।

बैठक को संबोधिति करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि बिजली विभाग में किस प्रकार सुधार हो और जनता को समय पर बिजली मिलें। जिस प्रकार बार-बार बिजली में कटोती एवं बार-बार बिल मेें बढ़ोत्तरी हो रही है जिसमें अविलंब सुधार होनी चाहिए।

बैठक को संबोधिति करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि आम जनता की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सजग प्रहरी के रूप में समाज में काम करते है और बिजली विभाग में हो रही भ्रष्टाचर एवं लापरवाही को उजागर करने का काम करेंगी।

बैठक को संबोधिति करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश राही ने कहा कि बिजली विभाग एवं स्मार्ट मीटर मंे व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की है। आगामी 17 अप्रैल को आहुत विद्यृत महाप्रबंधक के घेराव को सफल करने हेतु धनबाद की जनता से भी अपील की है।

बैठक में मुख्य रूप से धनेश्वर महतो, महेश पासवान, अजय निषाद, रीता प्रसाद, कंचन चैरसिया, मौसम सिंह, रूनकी गुप्ता, बच्चा गिरि, कर्पुर रवानी, सत्येन्द्र मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, रमा सिन्हा, पिन्टु झा, रिंकू सिंह, नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह, जलाल अंसारी, हुलास दास, रंजय सिंह, गौतम चैधरी, बंसती देवी, राजा राम दत्ता, सन्नी रवानी, सुनील पासवान, अजय दास, किशुन महतो, बिरजु रवानी, सुभाष महतो, अजीत शर्मा, रिंकू सिन्हा, उचित महतो सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular