33.4 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने व गैस रिसाव पर विधायक राज सिन्हा ने जताई चिंता…

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप मुख्य सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
सूचना मिलते ही

इस संबंध में विधायक सिन्हा ने धनबाद के उपायुक्त एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी से दूरभाष पर तत्काल वार्ता कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया तथा शीघ्र राहत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विधायक सिन्हा ने कहा कि सड़क धंसने और पूर्व से ही गैस रिसाव की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। कई स्थानों पर सड़क में दरारें पड़ने से आवागमन भी बाधित हो रहा है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जाए तथा गैस रिसाव को रोकने के लिए विशेषज्ञ टीमों को लगाया जाए। सिन्हा ने यह भी कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रित करे और आम जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करे।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
“धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह क्षेत्र में सड़क धंसने और गैस रिसाव की घटना अत्यंत गंभीर है। मैंने इस संबंध में जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों से बात कर तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जिसे प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ नियंत्रित करना होगा। आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले।

spot_img
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव...
01:15
Video thumbnail
BCCL PB एरिया GM GCसाहा ने बताया यह भुधंसान,अब लोग बेलगड़गिया जाएं दूसरा विकल्प नही सुनते हीं महिलाओं
06:52
Video thumbnail
भुधंसान की भेंट चढ़ गई धनबाद रांची मुख्यमार्ग,4 माह पूर्व से हो रहा है गैस रिसाव,प्रभावित परिवारों को
03:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!