24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सोनारडीह में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक — मेयर संजीव सिंह ने अस्पताल पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग..

धनबाद: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारडीह में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि युवक को सिर और पेट में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मेयर ने इस घटना को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular